Edinbox Hindi

MSBSHSE HSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 93.37% छात्र हुए पास 

Maharashtra Board Class 12th Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.37% रहा। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।

इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44% रहा, जबकि लड़कों का कुल पास प्रतिशत 91.60% है। महिला छात्रों की उत्तीर्ण दर पुरुष छात्रों से 3.84 प्रतिशत अंक अधिक है। विज्ञान संकाय में इस बार प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.82%, कला में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.88%, कॉमर्स का पास प्रतिशत: 92.18%, वोकेशनल का पास प्रतिशत: 87.75% और आईटीआई पास प्रतिशत 87.69% रहा।

बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में शुरू हुई थीं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक चली थी, जिसमें लगभग 15 लाख बच्चों ने भाग लिया था। इस साल 14,33,331 छात्रों ने महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करवाया था, जिसमें 14,23,923 ने परीक्षा दी और 1329684 छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल रहे। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट में कोंकण सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला डिवीजन रहा। इस साल कोंकण का कुल पास प्रतिशत 97.91% रहा, वहीं मुंबई में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95% है, जो महाराष्ट्र बोर्ड के सभी प्रभागों में सबसे कम है।    

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed