Edinbox Hindi

जामिया यूनिवर्सिटी (JMI) के स्टेटस में बदलाव पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टेटस में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि “दिल्ली में प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय पूरे देश में प्रसिद्ध है। 60 वर्षों तक, यह विश्वविद्यालय अन्य विश्वविद्यालयों की तरह ही संचालित हुआ। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण प्रदान किया गया। लेकिन 2011 में, 2014 का चुनाव जीतने के लिए मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अचानक JMI को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित कर दिया। इससे जेएमआई में मुसलमानों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण हो गया।” 

पीएम मोदी ने कहा कि “2011 से पहले एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को दाखिले के दौरान आरक्षण मिलता था। अब इसमें भी धर्म के आधार पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अल्पसंख्यक अधिकार पहले कॉलेजों तक ही सीमित थे, लेकिन कांग्रेस ने अचानक विश्वविद्यालयों को भी इसमें शामिल कर लिया।” 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उच्च शिक्षा में दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक़ मारने का काम किया है। एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए उनका हक़ मारा गया। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed