
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू (IGNOU) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के जुलाई सत्र से छात्रों को स्नातकोत्तर (PG) में चार नए कोर्स में पढ़ाई का मौका मिलेगा। सभी चारों कोर्स एमएससी के हैं। कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड से चलेंगे। पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी होगा। विशेष यह है कि इनमें दाखिले की कोई उम्र सीमा नहीं है। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई सत्र से चालु होने वाले इन सभी चारों कोर्स के लिए उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये कोर्स एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी केमिस्ट्री के हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता अलग-अलग रहेगी। आवेदन के समय नियम व शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करने की सलाह दी गयी है।
उम्मीदवारों को सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in.) पर लॉगइन करना होगा। नए आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें आईडी बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।




Add comment