
दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने पीएचडी (PhD) के लिए प्रवेश प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं। अब यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) में प्राप्त स्कोर के आधार पर पीएचडी में प्रवेश लिया जाएगा। इसमें कुल तीन श्रेणी निर्धारित की गई हैं।
पहली श्रेणी
पहली श्रेणी में जेआरएफ पास उम्मीदवारों को रखा जाएगा, जिनका प्रवेश पीएचडी में बिना प्रवेश परीक्षा नेट जेआरएफ के आधार पर होगा। इसके लिए सिर्फ साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
दूसरी श्रेणी
दूसरी श्रेणी में नेट पास उम्मीदवारों को रखा जाएगा। इन उम्मीदवारों का प्रवेश नेट स्कोर के आधार पर होगा। इसके लिए सिर्फ साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। नेट का स्कोर सिर्फ एक साल के लिए मान्य होगा।
तीसरी श्रेणी
तीसरी श्रेणी में उन उम्मीदवारों को रखा गया है जिन्होंने न ही जेआरएफ पास किया है न ही नेट पास किया है। ऐसे उम्मीदवारों का प्रवेश यूजीसी नेट पेपर में प्राप्त अंक के आधार पर होगा। नेट में प्राप्त अंक सिर्फ एक साल के लिए मान्य होगा।
बता दें कि इससे पहले पीएचडी में प्रवेश के लिए सिर्फ दो श्रेणी होती थीं। पहली श्रेणी में नेट जेआरएफ और नेट पास उम्मीदवारों को रखा जाता था। वहीं दूसरी श्रेणी में नेट पास नहीं करने वाले उम्मीदवारों को रखा जाता था। पहली श्रेणी वालों को सीधे साक्षात्कार के बाद प्रवेश मिल जाता था। वहीं दूसरी श्रेणी वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता था।




Add comment