Edinbox Hindi

IIT दिल्ली ने शुरू किया टेक्नोलॉजी और AI लीडरशिप प्रोग्राम का तीसरा बैच, 17 जून तक करें आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली) ने टेक्नोलॉजी और AI लीडरशिप के एडवांस्ड प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सात महीने का ऑनलाइन कोर्स तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के अनुरूप पेशेवरों को तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट से जुड़ी अहम स्किल्स सिखाई जाएंगी।

यह कोर्स IIT दिल्ली के सतत शिक्षा कार्यक्रम (CEP) के तहत आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 4 जुलाई 2026 से होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2026 तय की गई है। पूरा कोर्स 6 फरवरी 2027 तक चलेगा।

किसे मिलेगा मौका?

कोर्स के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (10+2+3) पूरा किया हो। इसी पैटर्न के बाद डिप्लोमा रखने वाले आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम की कुल फीस 1,74,000 रुपये है, जिसमें 18% जीएसटी शामिल है।

क्या-क्या सिखाएगा यह प्रोग्राम?

यह एडवांस्ड कोर्स प्रोफेशनल्स को टेक्नोलॉजी आधारित नेतृत्व के लिए तैयार करता है। इसमें शामिल विषयों में—

– व्यवसाय में AI और मशीन लर्निंग का उपयोग

– डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और रणनीतिक योजना

– AI और डिजिटल वातावरण में संगठनात्मक नेतृत्व

– प्रोजेक्ट लीडरशिप और IT प्रोजेक्ट मैनेजमेंट

– साइबर सुरक्षा और सूचना संरक्षण

– नई डिजिटल तकनीकें और बिजनेस मॉडल

– कैपस्टोन प्रोजेक्ट, जिसमें नवाचार आधारित टेक्नोलॉजी का मूल्यांकन कराया जाएगा

पूरी तरह ऑनलाइन चलने वाला यह कार्यक्रम कामकाजी लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हर शनिवार शाम 5:30 बजे से 9:00 बजे तक लाइव क्लास होंगी। इसके अलावा प्रतिभागियों को IIT दिल्ली कैंपस में दो दिन के ऑफलाइन सेशन में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा, जहां वे फैकल्टी और अन्य प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन?

कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है—

– सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

– होमपेज पर दिए गए AI लीडरशिप प्रोग्राम के लिंक पर क्लिक करें।

– “Apply Now” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।

– नाम, ईमेल और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्टर करें।

– लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

– फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

IIT दिल्ली का यह प्रोग्राम उन पेशेवरों के लिए एक मजबूत अवसर है जो AI और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए यह कोर्स करियर को नए आयाम दे सकता है।

 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed