Edinbox Hindi
डेटा और AI के दौर में लीडरशिप की नई तैयारी, IIM कोझिकोड ने शुरू किया ‘स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट’ प्रोग्राम

डेटा और AI के दौर में लीडरशिप की नई तैयारी, IIM कोझिकोड ने शुरू किया ‘स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट’ प्रोग्राम

डेटा और AI के दौर में लीडरशिप की नई तैयारी, IIM कोझिकोड ने शुरू किया ‘स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट’ प्रोग्राम

आज तेजी से बदलती कॉर्पोरेट दुनिया में कंपनियों के फैसलों पर अब सिर्फ अनुभव का नहीं, बल्कि डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी बड़ा असर है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए IIM कोझिकोड ने सीनियर प्रोफेशनल्स और CXO बनने की तैयारी कर रहे लीडर्स के लिए ‘स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट फॉर CXOs’ नाम का नया 10 महीने का कार्यक्रम शुरू किया है। संस्थान ने इसके चौथे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

S.T.A.R. मॉडल पर आधारित कोर्स

यह कार्यक्रम एक विशेष S.T.A.R. फ्रेमवर्क पर तैयार किया गया है, जिसमें चार मुख्य क्षमताओं पर जोर है— सही रणनीति बनाना, नई तकनीक अपनाना, हर दृष्टिकोण से सोचना और जिम्मेदार नेतृत्व के साथ निर्णय लेना। कोर्स में लगभग 18 महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं, जिनमें बिजनेस एनालिटिक्स, कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, AI और डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और संकट प्रबंधन प्रमुख हैं।अंत में एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट और सिमुलेशन भी होगा, जिसमें प्रतिभागियों को वास्तविक व्यवसाय जैसी परिस्थितियों में निर्णय लेने का अभ्यास कराया जाएगा।

बदलते बिजनेस माहौल के लिए जरूरी प्रशिक्षण

IIM कोझिकोड के निदेशक प्रो. देबाशीष चटर्जी के अनुसार, आज कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बाजार की अनिश्चितता और डिजिटल बदलाव है। ऐसे माहौल में वरिष्ठ पेशेवरों को मैनेजमेंट के साथ-साथ सही समय पर निर्णायक फैसले लेने की क्षमता चाहिए। यह कोर्स उसी कौशल को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।

CXO और लीडरशिप रोल के लिए उपयुक्त

संस्थान के मुताबिक, पिछले बैचों में 70% से अधिक प्रतिभागियों के पास 15 साल से ज्यादा का कार्य अनुभव था। ये प्रतिभागी आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, बैंकिंग जैसे विभिन्न सेक्टरों से आए थे। यह कार्यक्रम खास तौर पर मैनेजर, हेड, वाइस प्रेसीडेंट (VP) और लीडरशिप रोल में जाने की तैयारी कर रहे प्रोफेशनल्स—के लिए बनाया गया है।

ऑनलाइन क्लासेस और कैंपस इमर्सन

क्लासेस पूरी तरह लाइव ऑनलाइन होंगी। इनमें केस स्टडी, इंटरएक्टिव सत्र और इंडस्ट्री इनसाइट्स शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रतिभागियों को तीन दिन का ऑन-कैंपस इमर्सन भी मिलेगा, जिसके दौरान वे आईआईएम कोझिकोड के सीखने के माहौल और फैकल्टी से सीधे जुड़ सकेंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को ग्रेजुएट होना जरूरी है, कम से कम 10 वर्ष का प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए। कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को IIM कोझिकोड का एलुमनाई स्टेटस भी दिया जाएगा।

फीस और भुगतान व्यवस्था

10 महीने के इस कार्यक्रम की कुल फीस लगभग ₹4.8 लाख (टैक्स अतिरिक्त) रखी गई है। भुगतान किस्तों में किया जा सकता है। कैंपस इमर्सन से जुड़ी यात्रा और कुछ रहने के खर्च अलग हो सकते हैं। फीस में क्लासेस, स्टडी मटेरियल, केस स्टडी, सर्टिफिकेट और एलुमनाई स्टेटस शामिल हैं।

देश का प्रमुख मैनेजमेंट संस्थान

1996 में स्थापित IIM कोझिकोड देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है। संस्थान पीएचडी, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम और लीडरशिप से जुड़े कई कोर्स चलाता है।

यहां पढ़ने वाले छात्रों और प्रोफेशनल्स को इंडस्ट्री से जुड़ने, नेटवर्किंग और ग्लोबल एक्सपोज़र के बेहतर अवसर मिलते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed