Edinbox Hindi

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कैंपस में गोलीबारी, कम से कम तीन की मौत

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के कैंपस में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत गई। घटना में कम से कम पांच लोगों को गोली लगने की खबर है।  वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को कस्टडी में लिया है, जिनमें एक घायल शामिल है। 

बताया गया है कि सोमवार को अमेरिका की सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी में दो लोग घुस गए। उन्होंने वहां छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। 5 लोगों को गोलियां लगीं, जिसमें तीन की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक घायल है।

सिनसिनाटी पुलिस के कैप्टन मार्क बर्न्स ने जानकारी दी कि मौके से कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी वाली जगह पर कई बंदूकें मिली हैं और एक घायल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उन्होंने इसके आगे कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

स्थानीय न्यूज स्टेशन के मुताबिक, इलाके में गश्त कर रहे कुछ पुलिस अफसरों ने कैंपस में गोलीबारी की आवाज सुनी और फिर कुछ लोगों को घायल पाया। इनमें पांच लोगों को गोली लगी थी। इससे पहले विश्वविद्यालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने भी एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि तड़के सुबह तीन बजे से गोलीबारी की घटना हुई।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed