Edinbox Hindi
dsu-countrys-leading-private-university-focused-on-innovation-research-and-holistic-development

IITs में 1 दिसंबर से शुरू होगा कैंपस प्लेसमेंट, देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां देंगी ऑफर 

Campus placements at IITs will begin on December 1st

आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे, कानपुर, मद्रास, खड़गपुर, बीएचयू, रुड़की, गुवाहाटी सहित देश के अन्य प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में 1 दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान देश-विदेश की कंपनियां दिन-रात छात्रों के इंटरव्यू लेंगी। यह प्लेसमेंट ड्राइव दो चरणों में चलकर मई तक जारी रहेगा।

आईटी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और फाइनेंस सेक्टर की अग्रणी कंपनियां इस प्लेसमेंट में शामिल होंगी और भारतीय छात्रों को टैलेंट के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।  

पहले ही दिन मिल सकते हैं करोड़ों के पैकेज

IIT दिल्ली, BHU, गुवाहाटी, मद्रास सहित अन्य संस्थानों के प्लेसमेंट अधिकारियों के अनुसार, 1 दिसंबर को पहला चरण शुरू होगा। उम्मीद है कि शुरुआती राउंड में ही कई छात्रों को लाखों-करोड़ों रुपये तक के पैकेज ऑफर किए जा सकते हैं।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कैंपस ऑफर के साथ-साथ प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी शामिल होंगे। कई छात्रों को एक साथ कई कंपनियों से ऑफर (मल्टीपल ऑफर) मिलने की संभावना है।

इंटरव्यू तनाव कम करने पर फोकस

IIT प्रबंधन ने प्लेसमेंट शुरू होने से पहले छात्रों की मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इसके लिए काउंसलिंग और थेरेपी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

मेंटल हेल्थ और हेल्दी डाइट पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि छात्र इंटरव्यू के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

छात्रों की कमियां दूर करने के लिए स्पेशल काउंसलिंग भी कराई गई है। हिंदी और गैर-हिंदी भाषी छात्रों के लिए अंग्रेज़ी भाषा को लेकर अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, ताकि भाषा किसी भी तरह की बाधा न बने।

आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा अवसर 

IIT प्लेसमेंट में हर साल की तरह इस बार भी आईटी सेक्टर टॉप पर रहने की उम्मीद है।

आंकड़ों के मुताबिक संभावित रोजगार का अनुमान इस प्रकार है—

आईटी सेक्टर: 32–35%

इंजीनियरिंग कोर क्षेत्र: 29–31%  

कंसल्टेंसी: 14–15%

मैनेजमेंट: 10–11%

एनालिटिक्स: 9–10%

फाइनेंस: 4–5%

आईटी कंपनियों में अवसर सबसे अधिक होने के कारण छात्रों को इस सेक्टर से सबसे ज्यादा ऑफर मिलने की संभावना है।

ये कंपनियां आएंगी प्लेसमेंट के लिए

ब्लूमबर्ग लंदन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, एडोब, वॉलमार्ट, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, मैकेंजी, गोल्डमैन सैक्स, स्प्रिंकलर, पेटीएम, अमेजन, कैशफ्री, इसरो, फ्लिपकार्ट, क्वालकॉम, रिलायंस जियो, कैपजेमिनी, विस्काडिया, सेरेमॉर्फिक, एडवर्ब, एल&टी सहित कई दिग्गज कंपनियां इस प्लेसमेंट सीज़न में शामिल होंगी।

छात्रों को भारत के साथ-साथ हांगकांग, जापान, मिडिल ईस्ट, नॉर्थलैंड, साउथ कोरिया, ताइवान और अमेरिका जैसे देशों में भी काम करने का मौका मिल सकता है। 

 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed