Edinbox Hindi

यहां छात्रों के लिए ‘घूमना ज़रूरी है’ 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री टूरिजम फेलोशिप की शुरुआत की है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस फेलोशिप के लिए 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति जो स्नातक हो, वह आवेदन कर सकता है। 

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत टूरिजम से जुड़ी योजनाओं के पर्यवेक्षण और इसके विकास के दृष्टिगत की है। इस कार्यक्रम द्वारा युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया जाएगा।

यह फेलोशिप रिसर्च करने वालों को पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने, इससे जुड़ी योजनाओं का मूल्यांकन करने, यहां होने वाले मेले-महोत्सवों की रूपरेखा तैयार करने और टूरिजम के क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग करने का अवसर प्रदान करती है।

फेलोशिप के फायदे
इस फेलोशिप के तहत चयनित युवाओं को मेहनताने के साथ-साथ क्षेत्र घूमने के लिए भी धनराशि प्रदान की जाएगी। चुने गए युवाओं को जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और संबंधित पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना होगा।

इसके अलावा, उन्हें पर्यटकों के आंकड़ों का संकलन, शिकायतों का समाधान और योजनाओं को बनाने में और उसे अप्लाय करने में आ रही चुनौतियों का हल करने का भी अवसर मिलेगा।

आवेदन की पात्रता और प्रक्रिया
इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 40 साल या उससे कम होनी चाहिए। उन्हें मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।

बीबीए, एमए, एमफिल, पीएचडी, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, एमबीए-हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रैवल, पीजी डिप्लोमा-ट्रैवल एंड टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन एवं पुरातत्व में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अवधि
फेलोशिप की अवधि एक साल की रहेगी, जिसे उपयोगिता और आवश्यकता के आधार पर एक साल के लिए आगे और बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का मौका देती है और इसमें आगे करियर बनाने का अवसर प्रदान करती है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 है। इसका आवेदन 31 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया
– सबसे पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://uptourism.gov.in पर जाएं।
– वेबसाइट के होमपेज पर या “मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप” सेक्शन में संबंधित जानकारी और आवेदन फॉर्म का लिंक में जाएं।
– आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही से भरे।
– फॉर्म में पूछे गए दस्तावेज़ फोटो के साथ सही से स्कैन करके अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान   ऑनलाइन माध्यम से करें और भुगतान की रसीद को सुरक्षित रखें।
– आवेदन की जांच कर सबमिट करें।
– प्रिंट आउट लें और ईमेल या मैसेज के जरिए फॉर्म की पुष्टि करें।

इस तरह से आप मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप फॉर्म फिल कर सकते है। याद रहे कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 है।

Super User EdinBox

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed