Edinbox Hindi

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मददगार बनेगा ‘सारथी’ 

जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल होंगे। जैसे- महाकुंभ का महत्व क्या है, वहां कैसे पहुंचा जा सकता है, पहुंचने के साधन क्या हैं, क्या टूर ऑपरेटरों से कोई मदद मिल सकती है, वहां जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें, वहां ठहरने की क्या व्यवस्थाएं होंगी…। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए आप अलग-अलग खबरें ढूंढने का प्रयास करेंगे या गूगल का सहारा लेंगे। इसमें आपका बहुत सारा वक्त जाएगा। आपके सवालों के जवाब को आसानी से महज एक क्लिक में आप तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला ने एक पहल की है। इसका नाम है- सारथी। 

‘सारथी’ असल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से चलने वाला चैट बॉट है। यह विशेष बॉट श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेगा और हर कदम पर उनकी मदद करेगा। चाहे गंगा स्नान के लिए मार्ग की जानकारी चाहिए हो या ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानना हो या कौन सा अखाड़ा कहां है, यह जानना हो, ‘सारथी’ हर सवाल का जवाब देगा। अगर आप किसी स्थान पर अटक जाएं या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो यह बॉट आपकी सहायता के लिए तैयार रहेगा।

महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘सारथी’ को एक तकनीकी समाधान के रूप में विकसित किया गया है। अगर आप महाकुंभ 2025 में आ रहे हैं, तो ‘सारथी’ से जुड़कर अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकते हैं।

महाकुंभ की शुरुआत का समय जैसे-जैसे नजदीक आएगा, ‘सारथी’ खुद को नई जानकारी के साथ अपडेट करता रहेगा ताकि आप तक आपके द्वारा चाही गई जानकारी सटीक और सही तरीके से पहुंच सके। महाकुंभ के भव्य समागम का हिस्सा बनने के लिए आप प्रयागराज जा रहे हैं तो ‘सारथी’ पर आपको आने वाले दिनों में और भी फीचर्स मिलेंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed