Edinbox Hindi

IRCTC का गोल्डन ट्राएंगल टूर पैकेज: दिल्ली, जयपुर और आगरा की सैर

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) समय-समय पर बेहद किफायती दामों में शानदार टूर पैकेज प्रदान करता है, जो उन लोगों के लिए आदर्श होते हैं जो कम खर्च में कई स्थानों की यात्रा करना चाहते हैं। अगर आपको घूमने का शौक है, तो यह टूर पैकेज खास आपके लिए है।

IRCTC इस बार एक ऐसा टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें दिल्ली, जयपुर और आगरा की यात्रा शामिल है। इस पैकेज को “GOLDEN TRIANGLE” नाम दिया गया है और इसका कोड SHR044 है। इस टूर पैकेज के तहत आपको इन तीनों प्रमुख शहरों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com/pacakage पर जाना होगा, जहां आप जरूरी डिटेल्स भरकर अपनी टिकट कंफर्म कर सकते हैं।

यह टूर पैकेज 7 रात और 9 दिनों का है, जिसकी शुरुआत हर बुधवार से होती है। इस टूर में यात्रा ट्रेन के माध्यम से की जाएगी, और जो यात्री यह पैकेज बुक करेंगे, उन्हें हैदराबाद से यात्रा की शुरुआत करनी होगी।

यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होगी, जहां से यात्री सबसे पहले दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम, लाल किला, राजघाट, तीन मूर्ति भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके बाद दिल्ली से जयपुर की यात्रा की जाएगी, जहां आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर मंतर का भ्रमण होगा। अंत में आगरा पहुंचने पर फतेहपुर सीकरी और ताजमहल की खूबसूरत सैर कराई जाएगी। कुल मिलाकर, इस टूर पैकेज में 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा।

IRCTC के इस टूर पैकेज में खाने-पीने की सुविधा, ठहरने की व्यवस्था और यात्रा के दौरान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही, ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में शामिल किया गया है।

इस पैकेज को दो श्रेणियों में बांटा गया है: कंफर्ट (3A) और स्टैंडर्ड क्लास। कंफर्ट क्लास में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 58,340 रुपए, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 32,640 रुपए, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 25,420 रुपए, और 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 18,440 रुपए तथा बिना बेड के साथ 17,320 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।

यात्रियों को टूर पैकेज से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed