Edinbox Hindi

नेपाल की सुंदरता और संस्कृति का अद्भुत अनुभव कराता आईआरसीटीसी का टूर पैकेज

नेपाल, दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक माना जाता है। यहाँ आपको प्रकृति के अद्वितीय दृश्य देखने को मिलेंगे, जिसमें सबसे प्रमुख है माउंट एवरेस्ट – जो दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। नेपाल केवल अपनी हिमालय पर्वत श्रृंखला के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिकता, और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता शब्दों से परे है। हरे-भरे घाटियां, बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, शांत झीलें, घने जंगल और बहती नदियां इस देश की समृद्धि में चार चांद लगाती हैं।

नेपाल हर साल दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है, खासकर उन लोगों को जो ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग और जंगल सफारी जैसे रोमांचक गतिविधियों का अनुभव करना चाहते हैं। यही वजह है कि यह स्थान रोमांचक यात्रा के शौकिनों के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां की समृद्ध संस्कृति, प्राचीन मंदिर, सुंदर पैलेस और स्वादिष्ट नेपाली खानपान, नेपाल को एक ऐसा स्थान बनाते हैं, जो हर पर्यटक के दिल में एक खास जगह बना लेता है।

अगर आप भी नेपाल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपको एक शानदार टूर पैकेज Best of Nepal Ex Delhi लेकर आया है, जो नेपाल की प्रमुख शहरों जैसे काठमांडू और पोखरा की यात्रा कराता है। इस पैकेज के माध्यम से आप नेपाल की सांस्कृतिक धरोहरों, खूबसूरत दृश्यावली और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव कर सकते हैं। 

आईआरसीटीसी के इस नेपाल टूर पैकेज का कोड NDO04 है और यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज की शुरुआत 20 मार्च 2025 को दिल्ली से होगी और यह पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का होगा। इस पैकेज के तहत आपको काठमांडू और पोखरा की यात्रा कराई जाएगी, जो नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। काठमांडू, जो नेपाल की राजधानी है, अपने प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों और बौद्ध और हिंदू धर्म की सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। वहीं पोखरा, जो एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां की शांत झीलें, पहाड़ी दृश्य और साहसिक खेलों के लिए प्रसिद्ध है। 

इस टूर पैकेज के तहत यात्रा के दौरान सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आपको यात्रा के लिए एक बस की व्यवस्था की जाएगी और आपको एक मार्गदर्शक (गाइड) की सेवा भी उपलब्ध होगी, जो आपकी यात्रा को और भी यादगार बनाएगा। इसके साथ ही, इस पैकेज में खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आपकी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो।

अब बात करें इस टूर पैकेज के किराए की, तो यह कुछ इस प्रकार है:
– अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 49,000 रुपये का किराया देना होगा।
– यदि आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया 40,000 रुपये होगा।
– और यदि आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया 39,600 रुपये होगा।

तो, यदि आप नेपाल के अद्भुत अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। यहाँ आपको नेपाल की सुंदरता, संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का एक यादगार मौका मिलेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed