
अगर आप कानून (लॉ) के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो देश के शीर्ष लॉ कॉलेजों में एडमिशन लेना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भारत में कई प्रतिष्ठित लॉ विश्वविद्यालय हैं, जो उत्कृष्ट शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और शानदार प्लेसमेंट अवसर प्रदान करते हैं। इन कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए आमतौर पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) या अन्य प्रवेश परीक्षाओं को पास करना जरूरी होता है। आइए, NIRF रैंकिंग के अनुसार जानते हैं भारत के टॉप लॉ कॉलेजों के बारे में:
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु को NIRF रैंकिंग में देश का शीर्ष लॉ कॉलेज माना गया है। यहां प्रवेश CLAT एग्जाम के माध्यम से मिलता है। फीस लगभग 4 लाख रुपये प्रति वर्ष है। 5 साल के यूजी प्रोग्राम के लिए 180 सीटें, 1 साल के पीजी प्रोग्राम के लिए 80 और 3 साल के प्रोग्राम के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं। यूनिवर्सिटी का NIRF स्कोर 83.83 है।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली
NLSIU, बेंगलुरु के बाद, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली का नाम आता है, जिसका NIRF स्कोर 77.48 है। यहां यूजी प्रोग्राम के लिए लगभग 120 सीटें और एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए 80 सीटें हैं। बीए एलएलबी की ट्यूशन फीस करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ष है।
नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
NIRF रैंकिंग में तीसरे स्थान पर नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद है। यहां 160 सीटें यूजी प्रोग्राम के लिए और 80 सीटें पीजी प्रोग्राम के लिए हैं। बीए एलएलबी की पहली साल की ट्यूशन फीस लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये है।
वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज, कोलकाता
NIRF रैंकिंग में चौथे स्थान पर वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज, कोलकाता है, जिसका NIRF स्कोर 76.39 है। यहां 5 साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में 130 सीटें और पीजी प्रोग्राम में 100 सीटें उपलब्ध हैं।
यदि आप इन शीर्ष लॉ कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपको CLAT, AILET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होगा। हर साल लाखों छात्र इन परीक्षाओं में भाग लेते हैं, इसलिए इन परीक्षाओं के लिए अच्छी तैयारी बेहद जरूरी है। ध्यान दें कि सीटों की कुल संख्या और फीस में साल दर साल बदलाव होता रहता है।




Add comment