
NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब बेसब्री से अपने रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। यह परीक्षा 4 मई को देशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 जून को इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर आपत्तियाँ दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5 जून थी। अब छात्रों की निगाहें रिज़ल्ट पर टिकी हैं, जो संभावना है कि 14 जून के आसपास घोषित किया जा सकता है।
सिर्फ MBBS ही नहीं, NEET पास करने के बाद ये करियर विकल्प भी हैं शानदार
NEET UG आमतौर पर MBBS में प्रवेश के लिए दी जाती है, लेकिन अगर किसी कारण से MBBS में दाख़िला नहीं होता या कोई छात्र किसी अन्य विकल्प की तलाश में है, तो NEET स्कोर के आधार पर कई अन्य कोर्स भी उपलब्ध हैं। नीचे MBBS के कुछ लोकप्रिय और संभावनाओं से भरपूर विकल्प दिए गए हैं:
बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS)
अवधि: 5 वर्ष (4 वर्ष अध्ययन + 1 वर्ष इंटर्नशिप)
फोकस: डेंटल मेडिसिन, ओरल सर्जरी, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री आदि
योग्यता: PCB विषयों में 50% अंकों के साथ 12वीं और NEET UG क्वालिफाई
भारत में सीटें: लगभग 27,000
MBBS की तुलना में प्रतिस्पर्धा कम
बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm)
अवधि: 4 वर्ष
फोकस: दवा निर्माण, रिसर्च, रेगुलेटरी अफेयर्स
योग्यता: PCB या PCM के साथ 12वीं में 50% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 45%)
करियर विकल्प: इंडस्ट्री जॉब्स से लेकर खुद का मेडिकल स्टोर या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
NEET जरूरी नहीं, लेकिन कुछ संस्थानों में अनिवार्य
B.Sc नर्सिंग
अवधि: 4 वर्ष
फोकस: क्लिनिकल केयर, पब्लिक हेल्थ, हॉस्पिटल मैनेजमेंट
योग्यता: PCB के साथ 12वीं में कम से कम 50% अंक
NEET स्कोर: कई संस्थानों में आवश्यक
बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS)
अवधि: 5.5 वर्ष (शिक्षा + इंटर्नशिप)
फोकस: आयुर्वेदिक चिकित्सा और आधुनिक विज्ञान का समावेश
योग्यता: PCB के साथ 12वीं में 50% अंक + NEET क्वालिफिकेशन
भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में रुचि रखने वालों के लिए उपयुक्त
बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT)
अवधि: 4 वर्ष + 6 महीने इंटर्नशिप
फोकस: बॉडी मूवमेंट, फिजिकल रिहैबिलिटेशन, थेरेप्यूटिक एक्सरसाइज़
योग्यता: PCB के साथ 50% अंक
एडमिशन प्रक्रिया: NEET या राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा
सैलरी स्कोप: शुरुआती वेतन ₹2–6 लाख/वर्ष, अनुभवी फिजियो ₹8–15 लाख/वर्ष तक कमा सकते हैं
भविष्य: 2028 तक भारत का फिजियोथेरेपी सेक्टर $1 बिलियन तक पहुँचने की उम्मीद
NEET UG पास करने का मतलब केवल MBBS नहीं है। हेल्थकेयर और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो न सिर्फ करियर की दृष्टि से संतोषजनक हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम भी बन सकते हैं। सही जानकारी और योजना से आप एक सफल और स्थिर करियर बना सकते हैं।




Add comment