Edinbox Hindi
mbbs internship

पड़ोसी देशों में MBBS: भारतीय छात्रों के लिए सस्ती और बेहतर पढ़ाई के विकल्प

भारतीय छात्रों के बीच विदेश जाकर MBBS करना लंबे समय से लोकप्रिय विकल्प रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई छात्र दूर-दराज़ देशों तक मेडिकल पढ़ाई के लिए जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह किफायती फीस है। लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत के पड़ोस में ही कई देश ऐसे हैं जहाँ कम खर्च में डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन देशों की यूनिवर्सिटीज़ को NMC (नेशनल मेडिकल कमीशन) से मान्यता भी प्राप्त है। आइए जानते हैं उन 5 पड़ोसी देशों के बारे में, जहाँ भारतीय छात्र सस्ती फीस में MBBS कर सकते हैं।

1. नेपाल
MBBS के लिए नेपाल भारतीय छात्रों की पहली पसंद मानी जाती है। वजह है – भारत जैसी संस्कृति और आसान यात्रा सुविधा। यहां मेडिकल कॉलेजों की फीस लगभग 25 लाख से 40 लाख रुपये तक होती है, जिसमें ट्यूशन फीस और हॉस्टल चार्ज शामिल हैं। त्रिभुवन यूनिवर्सिटी-इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन और काठमांडू यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज यहां के शीर्ष संस्थान हैं।

2. बांग्लादेश
भारतीय छात्रों के लिए बांग्लादेश भी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां की फीस भारतीय प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से काफी कम है। कुल खर्च लगभग 20 लाख से 35 लाख रुपये के बीच होता है, जिसमें पढ़ाई और रहने-खाने दोनों का खर्च शामिल है। ढाका मेडिकल कॉलेज, सर सलीम उल्लाह मेडिकल कॉलेज और शाहिद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज यहां के प्रमुख संस्थान हैं।

3. चीन
पिछले कुछ वर्षों में चीन विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां के मेडिकल कॉलेज बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। MBBS की कुल लागत 20 लाख से 45 लाख रुपये तक हो सकती है, जो यूनिवर्सिटी पर निर्भर करती है। पेकिंग यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस सेंटर, फुडान यूनिवर्सिटी, और कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी बेहतरीन विकल्प हैं।

4. फिलीपींस
फिलीपींस में MBBS के बराबर ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)’ की डिग्री दी जाती है, जिसे NMC मान्यता प्राप्त है। यहां की मेडिकल शिक्षा उच्च गुणवत्ता वाली मानी जाती है। कुल खर्च लगभग 15 लाख से 30 लाख रुपये तक आता है और रहन-सहन भी अपेक्षाकृत सस्ता है। यूनिवर्सिटी ऑफ द फिलीपींस मनीला, यूनिवर्सिटी ऑफ सैंटो टोमस, और फार ईस्टर्न यूनिवर्सिटी – निकानोर रेयेस मेडिकल फाउंडेशन प्रमुख संस्थान हैं।

5. अन्य देश
श्रीलंका, ईरान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान जैसे देशों में भी भारतीय छात्र कम फीस पर MBBS कर सकते हैं। यहां कुल खर्च आमतौर पर 15 लाख से 40 लाख रुपये तक आता है। हालांकि, प्रवेश लेने से पहले संबंधित यूनिवर्सिटी और NMC की मान्यता की जांच करना बेहद ज़रूरी है.

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed