
हम सभी ने बचपन में “टेलीफोन वाला खेल” खेला होगा, जिसमें एक वाक्य कानों-कानों घूमते-घूमते जब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचता है तो उसका स्वरूप पूरी तरह बदल जाता है। ठीक ऐसा ही हाल पेशेवर जीवन और संगठनों में भी देखने को मिलता है। आप मेहनत से कोई प्रेजेंटेशन या प्रोजेक्ट प्लान तैयार करते हैं, लेकिन जब वह क्रियान्वयन स्तर तक पहुंचता है तो उसका असर फीका पड़ जाता है।
यह स्थिति संचार की कमी और “लीक पॉइंट्स” के कारण होती है। अगर विचार बिना बदले अंत तक पहुंचे, तो संवाद बेहतर होता है और सफलता की राह आसान हो जाती है। आइए समझते हैं कि यह क्यों होता है और इससे बचने के तरीके क्या हैं।
1. विचारों का दस्तावेजीकरण
मस्तिष्क में विचार गहराई और बारीकियों के साथ होते हैं, लेकिन जब उन्हें शब्दों या दस्तावेज़ में उतारा जाता है तो वे सीमित हो जाते हैं। यही पहला लीक पॉइंट है।
समाधान: ऐसा माहौल बनाइए जहां आप अपने विचारों के हर पहलू पर खुलकर चर्चा कर सकें। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन मंच तैयार किया जा सकता है, जिससे सोच के सभी आयाम जुड़े रहें।
2. प्रेजेंटेशन से पहले तैयारी
विचारों को दस्तावेज़ में समेटने के बाद उन्हें दूसरों तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। शब्दों में ढलते ही अर्थ बदलने लगते हैं।
समाधान: प्रेजेंटेशन से पहले स्पष्टता की जांच करें। पाँच ऐसे सहकर्मी चुनें जो योजना से अनजान हों। उन्हें संदेश समझाएँ और फिर एक-दूसरे को दोहराने को कहें। देखें कि अंतिम व्यक्ति तक कौन-सी बातें सही पहुंचीं। इन्हीं स्थायी तथ्यों को प्रेजेंटेशन का आधार बनाइए।
3. संतुष्टि सुनिश्चित करें
अक्सर प्रेजेंटेशन में कही गई बात श्रोताओं तक सही रूप में नहीं पहुंचती।
समाधान: यह मानकर न चलें कि सबने आपको सही समझा। बैठक में मौजूद लोगों से पूछें कि उन्होंने आपका मुख्य संदेश क्या ग्रहण किया। इस फीडबैक पर काम कर अपनी प्रस्तुति और स्पष्ट करें।




Add comment