Edinbox Hindi

UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा: टॉपर से जानें तैयारी के 5 ज़रूरी टिप्स 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यहाँ हम टॉपर पल्लवी भारद्वाज (AIR 2, UPSC ESE) के बताए कुछ अहम टिप्स साझा कर रहे हैं।

सफलता का मंत्र: मेहनत और निरंतरता
पल्लवी का मानना है कि किसी भी परीक्षा में सफलता का राज केवल कड़ी मेहनत और नियमितता है। लगातार प्रयास करने वाले उम्मीदवार ही लंबी दौड़ में आगे निकलते हैं।

कॉन्सेप्ट क्लियर करें
साइंस बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए कॉन्सेप्ट की समझ सबसे ज़रूरी है। कई बार सवाल अप्रत्यक्ष रूप से पूछे जाते हैं, ऐसे में अगर मूलभूत समझ नहीं होगी तो प्रश्न हल करना मुश्किल हो सकता है।

समय प्रबंधन
तैयारी के लिए सही शेड्यूल बनाना बेहद अहम है। हर विषय को समय के अनुसार स्लॉट दें और थ्योरी व प्रैक्टिस के बीच बैलेंस बनाए रखें। यही अनुशासन आपकी तैयारी में गेम चेंजर साबित होगा।

निरंतरता पर ध्यान दें
रोज़ाना नियमित पढ़ाई करें। देर रात तक पढ़ाई करने से बेहतर है कि आप हर दिन छोटे-छोटे टारगेट पूरे करें। यही निरंतरता आपकी असली ताकत बनेगी।

मॉक टेस्ट दें
UPSC जैसी परीक्षा में अभ्यास अहम है। मॉक टेस्ट देकर न सिर्फ आपकी स्पीड और सटीकता बढ़ेगी बल्कि आत्मविश्वास भी दोगुना होगा।

खुद को मोटिवेट रखें
तैयारी के दौरान खुद पर भरोसा बनाए रखें। “Yes I Can” जैसे वाक्य खुद से कहें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। याद रखें, परीक्षा को अपने ऊपर हावी न होने दें।

अगर आप ESE की तैयारी कर रहे हैं, तो इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी रणनीति को और मजबूत बना सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed