Edinbox Hindi
2026 में CSE की जगह BTech की ये ब्रांच होगी ट्रेंड में

2026 में CSE की जगह BTech की ये ब्रांच होगी ट्रेंड में

2026 में CSE की जगह BTech की ये ब्रांच होगी ट्रेंड में

बीते कुछ सालों में CSE (Computer Science Engineering) को इंजीनियरिंग की सबसे सुरक्षित और पसंदीदा ब्रांच माना जाता रहा है। लेकिन आने वाले वर्षों में यह ट्रेंड बदलने वाला है। ऐसा कहना प्लेसमेंट रिकॉर्ड खुद कर रहा है। अब छात्र धीरे-धीरे CSE के विकल्प के रूप में नई और उभरती हुई ब्रांचों की ओर बढ़ रहे हैं।

BTech 2026: टॉप ट्रेंडिंग ब्रांच

1. Cyber Security

डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अटैक और डेटा लीक सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। ऐसे में Ethical Hacker, SOC Analyst और Cyber Security Expert की जरूरत लगातार बढ़ रही है। इस फील्ड में छात्र एथिकल हैकर, सिक्योरिटी ऑडिटर या क्लाउड सिक्योरिटी एक्सपर्ट के रूप में करियर बना सकते हैं।

कोर्स उपलब्ध: IIT Delhi, IIT Jodhpur

2. Semiconductor / VLSI / Chip Design

भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में आने वाले समय में तेज़ी से ग्रोथ होने की संभावना है। निवेश बढ़ने के साथ-साथ इस क्षेत्र में इंजीनियर्स की डिमांड भी बढ़ेगी।

कोर्स उपलब्ध: IIT Bhubaneswar, IIT Hyderabad

3. Robotics & Automation

ऑटोमेशन और रोबोटिक्स अब मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में गेम चेंजर बन चुके हैं। इस फील्ड में आने वाले वर्षों में इंजीनियर्स की डिमांड लगातार बढ़ने वाली है।

कोर्स उपलब्ध: IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Roorkee

क्यों पीछे हो रहा है CSE का कोर्स?

पिछले कई सालों से CSE में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी, लेकिन जॉब्स की संख्या उतनी नहीं बढ़ी। परिणामस्वरूप कंपटीशन बढ़ गया है।

प्लेसमेंट रिकॉर्ड:

– NIT Durgapur 2025 के रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे अधिक प्लेसमेंट MME (Metallurgy & Materials Engineering) ब्रांच में हुआ।

– NIT Kurukshetra 2024-25 के रिकॉर्ड के अनुसार, Cyber Security MTech कोर्स में 16.62 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला, जो CSE के पैकेज से ज्यादा है।

वहीं, IT, ECE और MME जैसी ब्रांचों में भी CS के मुकाबले बेहतर पैकेज और अवसर मिल रहे हैं।

भविष्य में इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए केवल CSE ही सुरक्षित विकल्प नहीं रहेगा। छात्र अब Cyber Security, Semiconductor/VLSI और Robotics & Automation जैसी उभरती हुई फील्ड में करियर के बेहतरीन अवसर देख रहे हैं।

इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए अगर आप BTech 2026 में एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो CS के अलावा इन नए विकल्पों पर भी नजर डालना जरूरी है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed