
चांद, मंगल और अंतरिक्ष मिशनों को लेकर आज भारत में युवाओं की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इसरो (ISRO) की सफलताओं ने स्पेस साइंस को एक मजबूत और आकर्षक करियर विकल्प बना दिया है। लेकिन इस फील्ड में कदम रखना सिर्फ सपने देखने से नहीं होता—इसके लिए सही दिशा, मजबूत पढ़ाई और लगातार मेहनत की जरूरत होती है। अगर आप या आपके बच्चे स्पेस साइंटिस्ट बनने का सपना रखते हैं, तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि शुरुआत कहां से और कैसे करें।
स्पेस साइंटिस्ट बनने की तैयारी कब से शुरू करें?
स्पेस साइंटिस्ट बनने की तैयारी 10वीं के बाद ही शुरू की जा सकती है। 11वीं और 12वीं में साइंस स्ट्रीम चुनना जरूरी है, ताकि मजबूत आधार बन सके।
कौन-कौन से विषय जरूरी होते हैं?
स्पेस साइंस की पढ़ाई मुख्य रूप से इन विषयों पर टिकती है:
– फिज़िक्स
– केमिस्ट्री
– मैथमेटिक्स
इनमें से फिजिक्स और मैथ्स सबसे अहम हैं, क्योंकि रॉकेट, सैटेलाइट, ग्रेविटी, ऑर्बिट— सभी इनकी नींव पर आधारित हैं।
12वीं के बाद कौन-सा कोर्स चुनें?
12वीं के बाद छात्रों के पास कई करियर विकल्प होते हैं:
– ग्रेजुएशन कोर्स
– BSc Physics
– BSc Mathematics
– BSc Astronomy
– BTech (Aerospace, Mechanical, Electrical, Electronics, Computer Science)
आज के समय में AI, डेटा साइंस और कंप्यूटर साइंस भी स्पेस रिसर्च का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं—सैटेलाइट डेटा, रोवर कंट्रोल, सिमुलेशन आदि इन पर निर्भर करते हैं।
अच्छा वैज्ञानिक बनने के लिए आगे MSc / MTech, PhD जैसे उच्च स्तर की पढ़ाई करना फायदेमंद माना जाता है। PhD के बाद ISRO, DRDO, IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वैज्ञानिक बनने के अवसर काफी बढ़ जाते हैं।
एडमिशन किन परीक्षाओं के ज़रिये मिलता है?
देश के शीर्ष साइंस और टेक्नोलॉजी संस्थानों में प्रवेश के लिए ये परीक्षाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं:
– JEE Main
– JEE Advanced
– CUET
– IISER Aptitude Test
इनके ज़रिये IIT, IIST, IISER, IISc जैसे संस्थानों में दाख़िला मिलता है।
स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए कौन-सी स्किल्स जरूरी हैं?
डिग्री के साथ कुछ स्किल्स भी बेहद जरूरी होती हैं, खासकर रिसर्च और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए:
– प्रोग्रामिंग (Python, C++, Java)
– समस्या समाधान की क्षमता
– टीमवर्क
– सर्जनात्मक सोच
– बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स
पढ़ाई में कितना खर्च आता है?
खर्च कॉलेज और कोर्स के आधार पर अलग-अलग होता है:
सरकारी कॉलेज (IIT, NIT): लगभग 4–8 लाख रुपये
प्राइवेट कॉलेज: लगभग 10–20 लाख रुपये या उससे ज्यादा
सरकारी संस्थानों में फीस कम होती है और शिक्षा की गुणवत्ता भी उच्च स्तर की होती है।
अगर आपके अंदर विज्ञान को समझने की जिज्ञासा है और आप मेहनत करने को तैयार हैं, तो स्पेस साइंटिस्ट बनना बिल्कुल संभव है।




Add comment