Edinbox Hindi

पाकिस्तान में अफसर बनने के लिए देनी होती है कौन-सी परीक्षा?

भारत में जब भी शीर्ष स्तर के सरकारी अधिकारियों की बात होती है, तो सबसे पहले IAS और IPS का नाम सामने आता है। ये अधिकारी देश की नीतियों को लागू करने, प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं। इनकी नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होती है।

अब अगर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें, तो वहां भी भारत जैसी ही एक सिविल सेवा परीक्षा होती है। भारत में जिस तरह UPSC परीक्षा के जरिए प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के लिए अधिकारी चुने जाते हैं, ठीक वैसे ही पाकिस्तान में भी अधिकारी चयन की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

पाकिस्तान में इस परीक्षा को CSS (Central Superior Services) कहा जाता है। इसका आयोजन वहां की Federal Public Service Commission (FPSC) करती है, जो भारत की UPSC की तरह काम करती है। भारत के IAS की जगह पाकिस्तान में PAS (Pakistan Administrative Service) होता है। भारत के IPS की जगह पाकिस्तान में PSP (Police Service of Pakistan) होता है।

क्या है CSS परीक्षा?
CSS परीक्षा पाकिस्तान में उन युवाओं के लिए आयोजित की जाती है जो भारत के IAS या IPS जैसे शीर्ष अधिकारी बनना चाहते हैं। यह परीक्षा भी भारत की UPSC की तरह कठिन और प्रतिष्ठित मानी जाती है।
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष।
प्रयासों की सीमा: अधिकतम 3 बार परीक्षा देने की अनुमति।
कठिनाई स्तर: परीक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण होती है।

उदाहरण के तौर पर, 2019 में 14,521 उम्मीदवारों ने CSS परीक्षा दी थी, लेकिन केवल 214 ही सफल हो पाए। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि पाकिस्तान में भी यह परीक्षा भारत की UPSC की तरह बेहद कठिन और प्रतिस्पर्धी है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed