
विदेशी छात्र के रूप में अमेरिका में पढ़ाई करना आसान नहीं है। सबसे बड़ी चुनौती महंगी ट्यूशन फीस होती है, जिसके साथ रहने-खाने और अन्य खर्चे भी जुड़ जाते हैं। इसके अलावा, हवाई यात्रा और वीजा एप्लिकेशन के लिए भी भारी भरकम शुल्क चुकाना पड़ता है। अमेरिका में अधिकांश विदेशी छात्रों को फाइनेंशियल एड यानी आर्थिक सहायता नहीं मिलती, जिसमें ग्रांट्स, स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन शामिल होते हैं। इस वजह से अमेरिका में पढ़ाई करना महंगा साबित होता है।
हालांकि, अमेरिका के कुछ चुनिंदा कॉलेज ऐसे हैं जो विदेशी छात्रों को फाइनेंशियल एड प्रदान करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि वे अपनी कक्षाओं में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भागीदारी को बढ़ाना चाहते हैं। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में 868 अंडरग्रेजुएट कॉलेजों ने औसतन प्रति विदेशी छात्र 23,800 डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान की। लेकिन 20 कॉलेज ऐसे भी थे जिन्होंने औसत से तीन गुना अधिक फाइनेंशियल एड दी।
अमेरिका के 20 कॉलेज जो विदेशी छात्रों को सर्वाधिक फाइनेंशियल एड देते हैं, उनमें वासर कॉलेज (न्यूयॉर्क) 52 छात्र को 86,258 डॉलर, वेलेस्ली कॉलेज (मैसाचुसेट्स) 81 छात्र को 86187 डॉलर, जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी (वाशिंगटन डीसी) 40 छात्र को 85,795 डॉलर, हेवरफोर्ड कॉलेज (पेंसिल्वेनिया) 56 छात्र को 85,402 डॉलर, विलियम्स कॉलेज (मैसाचुसेट्स) 121 छात्र को 84,142 डॉलर, वेस्लेयन कॉलेज (कनेक्टिकट) 103 छात्र को 83,486 डॉलर, ड्यूक यूनिवर्सिटी (नॉर्थ कैरोलिना) 177 छात्र को 83,486 डॉलर, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क) 334 छात्र को 83,060 डॉलर, वाशिंगटन एंड ली यूनिवर्सिटी (वर्जीनिया) 117 छात्र को 82,358 डॉलर, कॉलेज ऑफ होली क्रॉस (मैसाचुसेट्स) 41 छात्र को 81,875 डॉलर, डार्टमाउथ कॉलेज (न्यू हैंपशायर) 418 छात्र को 81,378 डॉलर, एमहर्स्ट कॉलेज (मैसाचुसेट्स) 199 छात्र को 81,202 डॉलर, प्रोविडेंस कॉलेज (रोह्ड आइलैंड) 58 छात्र को 80,368 डॉलर, येल यूनिवर्सिटी (कनेक्टिकट) 445 छात्र को 80,285 डॉलर, स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी (कैलिफोर्निया) 255 छात्र को 79,500 डॉलर, स्मिथ कॉलेज (मैसाचुसेट्स) 140 छात्र को 79,023 डॉलर, पोमोना कॉलेज (कैलिफोर्निया) 101 छात्र को 79,018 डॉलर, ब्राउन यूनिवर्सिटी (रोह्ड आईलैंड) 265 छात्र को 78,765 डॉलर, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (न्यू जर्सी) 514 छात्र को 78,606 डॉलर, वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी (टेनेसी) 197 छात्र को 78,582 डॉलर शामिल है।
अगर आप भी अमेरिका में पढ़ने की सोच रहे हैं, तो इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले सकते हैं। यहां आपको फाइनेंशियल एड के तौर पर स्कॉलरशिप से लेकर ग्रांट्स तक मिल जाएंगी। इससे अमेरिका में पढ़ने का खर्च काफी कम हो जाएगा।




Add comment