
क्या आप ऐसे देश में पढ़ाई करना चाहते हैं जहां एडमिशन भी मुफ्त हो और सरकार आपको हर महीने लाखों रुपये बतौर ‘पॉकेट मनी’ दे? अगर हां, तो सिंगापुर इंटरनेशनल ग्रेजुएट अवार्ड (SINGA) आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। यह फेलोशिप भारतीयों समेत विदेशी छात्रों को सिंगापुर में फ्री में पीएचडी या इंजीनियरिंग डॉक्टरेट (EngD) करने का मौका देती है।
क्या है SINGA स्कॉलरशिप?
SINGA सिंगापुर की एजेंसी फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (A*STAR) के साथ मिलकर नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन, सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी और सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में रिसर्च का अवसर प्रदान करता है।
क्या मिलेगा इस स्कॉलरशिप में?
– पूरी तरह से मुफ्त पीएचडी की पढ़ाई (4 साल तक कोई ट्यूशन फीस नहीं)
– हर महीने 2,700 सिंगापुर डॉलर (लगभग 1.76 लाख रुपये) का स्टाइपेंड
– क्वालिफाइंग एग्जाम पास करने के बाद स्टाइपेंड 3,200 सिंगापुर डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) होगा
– सेटलमेंट अलाउंस: 1,000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 65,000 रुपये)
– हवाई यात्रा खर्च: 1,500 सिंगापुर डॉलर (लगभग 98,000 रुपये)
कौन कर सकता है आवेदन?
– जिनका अकैडमिक रिकॉर्ड शानदार है और रिसर्च में रुचि रखते हैं
– जिन्हें अंग्रेजी बोलने और लिखने में अच्छी पकड़ है
– जिनके पास मजबूत अकैडमिक रेफरेंस हैं
– इस स्कॉलरशिप के लिए आयु सीमा नहीं है
– बायोमेडिकल साइंसेज, कंप्यूटिंग, टेक्नोलॉजी, फिजिकल साइंस और इंजीनियरिंग में रिसर्च करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं
आवेदन कैसे करें?
– आधिकारिक वेबसाइट a-star.edu.sg पर जाएं
– अपने इच्छित रिसर्च प्रोजेक्ट का चयन करें
– सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें
– आवेदन पत्र भरें और जमा करें
आवेदन की अंतिम तिथि
– 1 जून 2025 (जनवरी 2026 बैच के लिए आवेदन खुले हैं)
अगर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह SINGA स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। जल्दी आवेदन करें और अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं!




Add comment