Edinbox Hindi

CLAT 2025 परीक्षा के लिए 7 जुलाई को जारी होगी अधिसूचना, परीक्षा 1 दिसंबर को

CLAT 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) CLAT 2025 के लिए 7 जुलाई को अधिसूचना जारी करने वाला है। वहीं प्रवेश परीक्षा 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। CNLU ने इस संबंध में आधिकारक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। 

नोटिस के अनुसार, CLAT 2025 का विज्ञापन 7 जुलाई, 2024 को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी होने वाला है। उम्मीद है कि सीएनएलयू विज्ञापन में CLAT 2025 परीक्षा के पंजीकरण की तारीखें व अन्य विवरण जैसे पाठ्यक्रम, आवेदन और परामर्श प्रक्रिया को साझा करेगा। यह प्रवेश परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी यानी एनएलयू  (NLU) और इसमें भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं।

CLAT परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे और यह 2 घंटे की होगी। CLAT UG पेपर में अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, तार्किक तर्क, कानूनी तर्क और मात्रात्मक तकनीकों सहित करंट अफेयर्स पर प्रश्न होंगे, जबकि CLAT PG प्रश्न पत्र में संवैधानिक कानून और न्यायशास्त्र, पारिवारिक कानून, आपराधिक कानून, संपत्ति कानून, प्रशासनिक कानून, अनुबंध का कानून, अपकृत्य, कंपनी कानून, सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून, कर कानून, पर्यावरण कानून और श्रम और औद्योगिक कानून सहित कानून के अन्य क्षेत्रों पर प्रश्न शामिल होंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed