Edinbox Hindi

मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू, अगस्त तक कर सकते हैं पंजीकरण

NMMSS 2024-25: शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आधिकारिक वेबसाइट Scholarship.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है। 

उम्मीदवारों को पहले चरण में पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के बाद, छात्रों को आधार संख्या के अनुसार जारी 14 अंकों की संख्या प्रदान की जाएगी जो पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान छात्रों के लिए मान्य होगी। एनएसपी पोर्टल पर एनएमएमएसएस सत्यापन प्रक्रिया में दो स्तर होते हैं। संस्थान नोडल अधिकारी (INO) द्वारा स्तर -1 सत्यापन और जिला नोडल अधिकारी (DNO) द्वारा स्तर -2 सत्यापन शामिल है। आईएनओ (L1) सत्यापन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है और डीएनओ (L2) सत्यापन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है।

इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जो छात्र कक्षा 8वीं में हों और जिन्होंने पिछले वर्ष की परीक्षाओं में कम से कम 55% अंक (एससी/एसटी छात्रों के लिए 50%) प्राप्त किये हों। ऐसे छात्रों (नवीनतम आयकर रिटर्न या सक्षम प्राधिकारी के प्रमाण पत्र के अनुसार) के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से कम हो। चयनित छात्रों को त्रैमासिक किश्तों में 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है। यह वित्तीय सहायता वंचित परिवारों पर वित्तीय बोझ को कम करने में मदद करती है और छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है।

एनएमएमएसएस योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कक्षा 9 से 12 के मेधावी स्कूली छात्रों को कक्षा 8 में पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed