Edinbox Hindi

जल्द ही शुरू हो सकती है नीट यूजी के लिए काउंसलिंग 

NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जल्द ही अखिल भारतीय कोटा (AIQ) स्नातक मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी। कमेटी अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर एक विस्तृत अधिसूचना और शेड्यूल जारी करेगी।

बता दें कि एनटीए ने 23 जून को नीट पुन: परीक्षा निर्धारित की थी और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की सुविधा के लिए परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए गए थे।

नीट काउंसलिंगदो खंडों में की जाती है- 15 प्रतिशत अखिल भारतीय काउंसलिंग और 85 प्रतिशत राज्य कोटा काउंसलिंग। 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का संचालन और प्रबंधन चिकित्सा परामर्श समिति/स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने अखिल भारतीय कट-ऑफ के 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे NEET अखिल भारतीय काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, उनमें नीट 2024 एडमिट कार्ड, नीट 2024 स्कोर कार्ड/रैंक लेटर, 10वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षा प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण (आधार/पैन/लाइसेंस/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र), कुल आठ पासपोर्ट साइज फोटो, अनंतिम आवंटन पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed