Edinbox Hindi

प्रीति सूदन बनीं संघ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष

आंध्र प्रदेश कैडर से 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन (Preeti Sudan) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रीति सूदन 1 अगस्त को कार्यभार संभालेंगी। वह मनोज सोनी की जगह लेंगी जिन्होंने एक महीने पहले व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए यूपीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

प्रीती सूदन, 2022 से यूपीएससी मेंबर के पद पर कार्यरत रही हैं। 2022 में, पूर्व आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन ने यूपीएससी सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उन्हें तत्कालीन यूपीएससी अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने शपथ दिलाई थी। डॉ. सोनी ने 28 जून 2017 से 15 मई 2023 तक संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया।

प्रीती सूदन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और महिला एवं बाल विकास तथा रक्षा मंत्रालय में सचिव के रूप में भी कार्य किया है। प्रीति सूदन एलएसई से अर्थशास्त्र में एम.फिल और सामाजिक नीति और योजना में एमएससी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध पर कानून के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत सहित भारत के दो प्रमुख प्रमुख कार्यक्रम शुरू किए हैं।

वो अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि की प्रभारी थीं। प्रीति सूदन ने वर्ल्ड बैंक के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया है। यूपीएससी वेबसाइट पर उनकी प्रोफाइल में लिखा है, “वह विश्व बैंक की सलाहकार भी थीं। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के सीओपी-8 के अध्यक्ष, मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी के उपाध्यक्ष, वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य साझेदारी के अध्यक्ष के रूप में और महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए WHO के स्वतंत्र पैनल के सदस्य के रूप में कार्य किया।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed