Edinbox Hindi

चार शहरों में दोबारा होगी यूजीसी नेट परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट की पुन: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। दरअसल यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) तकनीकी दिक्कतों और बाढ़ के चलते चार केंद्रों- वाराणसी, जयपुर, जामनगर और डिंडीगुल में कैंसिल कर दी गई थी। अब इन केंद्रों पर परीक्षा का दोबारा  आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नये एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 

एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, दोबारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर को दूसरी शिफ्ट (शाम तीन बजे से 6 बजे तक) में किया जाएगा। तकीनीकी दिक्कतों और बाढ़ के चलते 21 अगस्त को यूपी के वाराणसी स्थित डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन पर होने वाली परीक्षा, 27 अगस्त को राजस्थान के जयपुर में शंकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन व गुजरात के जामनगर स्थित अमात्य ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र और 28 अगस्त को तमिलनाडु के डिंडीगुल में जैनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी नाम के परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी। 

मूल रूप से निर्धारित एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2024 को पेपर लीक की अफवाहों के कारण रद्द कर दिया गया था। स्थगित की गई परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और 4 सितंबर को समाप्त होंगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed