
जेईई-एडवांस्ड-2024 के आर्गेनाइजिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी-मद्रास ने जॉइंट इम्प्लिमेंशन समोइटी की परीक्षा एवं परिणाम के संबंध में डिटेल रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में फिर राजस्थान आईआईटी में सबसे ज्यादा दाखिला देने वाले राज्य के रूप में सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार देश के समस्त राज्यों को 7 आईआईटी जोन में विभाजित किया गया था। इन सभी जोन में कुल 17 हजार 965 छात्रों को आईआईटी में सीट आवंटित की गई। इसमें आईआईटी दिल्ली जोन से सर्वाधिक 4152 छात्र इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश ले चुके हैं।
आईआईटी दिल्ली जोन में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख शामिल है। इसके बाद राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य है जिससे सबसे अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए हैं। राजस्थान से चयनित विद्यार्थियों में कोटा से सबसे अधिक विद्यार्थियों ने आईआईटी में प्रवेश किया है।
आईआईटी मद्रास द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष कुल 2 लाख 50 , 284 छात्र जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए चुने गए थे। इसमें से 1 लाख 80 हजार 200 छात्रों ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा दी, इनमें से 48,284 स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया। इन स्टूडेंट्स ने 32 लाख 73 हजार 159 च्वाइस आईआईटी में प्रवेश के लिए भरी। जिसमे सबसे अधिक च्वॉइसेस आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस के लिए 25481 च्वॉइसेस एवं सबसे कम आईआईटी पटना की बीएस इकोनॉमिक्स विथ एमबीए ब्रांच के लिए 3978 च्वॉइसेस भरी गई।
इस वर्ष कुल आईआईटी में चयनित 17395 स्टूडेंट्स में सबसे अधिक छात्र आईआईटी दिल्ली जोन के 4152, दूसरे नंबर पर आईआईटी मद्रास जोन के 4072, तीसरे पर आईआईटी बॉम्बे जोन के 3712, चौथे पर आईआईटी रूडकी जोन के 1700, पांचवे पर आईआईटी कानपुर 1669, छठे पर भुवनेश्वर जोन के 1604, सबसे कम सातवें नम्बर पर आईआईटी गुवाहाटी जोन से 786 स्टूडेंट्स आईआईटी में चयनित हुए।
इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड क्वालीफाई कर कुल 3945 छात्राओं ने आईआईटी में प्रवेश लिया, जिसमें 3480 छात्राएं सुपर न्यूमेरेरी सीटों को मिलाकर फीमेल पूल से एवं 15 छात्राएं जेंडर नूट्रल पूल से आईआईटी में गई। इसके अतिरिक्त 14,200 छात्र जेंडर न्यूट्रल पूल से आईआईटीयन बने। कुल 17695 आईआईटीन सीटों में से 17605 सीट इंडियन एवं 88 सीटे ओसीआई एवं पीआईओ एवं मात्र 2 सीटे विदेशी नॅशनलिटी से आवंटित की गई।




Add comment