NCERT की किताबों में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। 6वीं क्लास की किताबों में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी ‘नेशनल वॉर मेमोरियल’ पर कविता और ‘वीर अब्दुल हमीद’ शीर्षक वाला चैप्टर शामिल किया गया है। ये बदलाव नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के तहत किए गए हैं। इसका मकसद बच्चों में देशभक्ति की भावना, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और बलिदान की सीख देना है।
‘वीर अब्दुल हमीद’ अध्याय में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की वीरता की गाथा है। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
रक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (NWM) को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्मारक के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। इसी के तहत NWM और उससे जुड़ी बातों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए शिक्षा मंत्रालय/NCERT के साथ सहयोग किया गया है।
NCERT की 6वीं की सोशल साइंस की किताब में भी बदलाव किए गए हैं। हडप्पा सिविलाइजेशन को अब ‘इंडस-सरस्वती सिविलाइजेशन’ के नाम से जाना जाएगा। किताबों में अब जिक्र मिलेगा कि हडप्पा सिविलाइजेशन के खत्म होने की वजहों में एक सरस्वती नदी का सूखना भी था। इसके साथ किताब में यह भी बताया गया है कि भारत की अपनी ‘प्रधान मध्याह्न रेखा’ हुआ करती थी जिस ‘उज्जयिनी मध्याह्न रेखा’ कहा जाता था।




Add comment