
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने अब छात्रों को लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी साक्षरता का पाठ पढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत आगामी 15 अक्टूबर से एक विशेष साक्षरता वेबिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक सिद्धांत, नागरिक सहभागिता और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा।
वेबिनार का उद्देश्य छात्रों को चुनावी प्रक्रिया में जिम्मेदारियां, लोकतांत्रिक सिद्धांतों की गहरी समझ को बढ़ावा देना है। छात्रों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूलों को बोर्ड द्वारा एक लिंक भेजा गया है, जिसके माध्यम से छात्र वेबिनार में हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड का मानना है कि इस वेबिनार से छात्रों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और सक्रिय नागरिकता की गहरी समझ को बढ़ावा मिलेगा। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वे इस वेबिनार में छात्रों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयास करें।
एक घंटे के इस सत्र में उन्हें चुनावी साक्षरता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इससे छात्र भी चुनावी साक्षरता को लेकर जागरूक हो सकेंगे। बोर्ड की ओर से इसके लिए एक लिंक भी स्कूलों को भेजा गया है, जिसके माध्यम से छात्र इस वेबिनार का हिस्सा बन सकते हैं। CBSE द्वारा आयोजित यह वेबिनार लगभग एक घंटे का होगा, जिसमें छात्रों को चुनावी साक्षरता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। इसमें उन्हें चुनावी प्रक्रिया, मतदान की अहमियत और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में सिखाया जाएगा।
वेबिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को चुनावी प्रणाली की समझ विकसित कराना है, ताकि भविष्य में वे एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। बोर्ड ने स्कूलों को इस वेबिनार के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं, जिसमें अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हर छात्र इस वेबिनार में हिस्सा ले सके और इसे एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव के रूप में देखें।




Add comment