Edinbox Hindi

MCC ने जारी किया नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 का रिजल्ट, 19 अक्टूबर तक करें रिपोर्ट 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंडका रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने MBBS, BDS और B.Sc नर्सिंग के लिए काउंसलिंग के तीसरे राउंड में आवेदन किया था, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया इन दिनों चल रही है जिसके 2 राउंड पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

आपको बता दें कि राउंड 3 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 3 से 8 अक्टूबर तक पूरी की गई थी। चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग के लिए उम्मीदवारों को 8 से 11 अक्टूबर 2024 तक का समय प्रदान किया गया था। अब 3rd राउंड की प्रोसेसिंग के बाद अभ्यर्थियों का तीसरे चरण का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 

नीट यूजी राउंड काउंसलिंग सीट आवंटन रिजल्ट में उन्हीं कैंडिडेट्स का नाम शामिल है जिन्हें काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फाइल के रूप में रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। वहां उम्मीदवारों को अपना नाम, आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी मिलेगी। जिन छात्रों को राउंड तीन में सीट आवंटित नहीं की गई है वह आगामी राउंड की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड में जिन कैंडिडेट्स को सीट आवंटित की गई है वह 14 से 19 अक्टूबर के बीच अपने निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट जरूर करें। काउंसलिंग दिशानिर्देशों के अनुसार ऐसा न करने पर सिक्योरिटी अमाउंट वापस नहीं किया जाएगा। तीसरे राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 के बीच आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद 20 और 21 अक्टूबर को संस्थान में शामिल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

राउंड 3 के काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, कैंडिडेट्स को 11 अक्तूबर तक राउंड 3 के लिए अप्लाई करने का अवसर मिला था। राउंड 3 की काउंसलिंग प्रक्रिया में पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार ऑटोमेटिक बिना किसी सीट के खाली रह गए राउंड में भाग ले सकेगा और अगर उसे सीट नहीं दी जाती है तो उसे फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।

बता दें कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) पूरे देश में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों में से 15 प्रतिशत को भरने के लिए हर साल चार चरणों में NEET UG काउंसलिंग आयोजित करती है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed