Edinbox Hindi

‘स्वयं’ जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (swayam.nta.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एनटीए स्वयं 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 31 अक्तूबर तक ओपन रहेगी।

SWAYAM भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन प्रमुख सिद्धांतों-पहुंच, समानता और गुणवत्ता को प्राप्त करने करने के लिए तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य वंचितों सहित सभी को बेस्ट टीचिंग-लर्निंग रिसोर्स प्रदान करना है। 

आधिकारिक अधिकसूचना के अनुसार, स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट 180 मिनट की अवधि की होगी। यह परीक्षा 525 विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए स्वयं जुलाई परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी होगा, सिवाय उन भाषा पाठ्यक्रमों के जहां प्रश्न पत्र संबंधित भाषा में दिया जाएगा।

आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पहले कोर्स के लिए 750 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये देने होंगे। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए पहले कोर्स की फीस 500 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स की फीस 400 रुपये है। 

आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से 31 अक्टूबर 2024 की रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। यदि उम्मीदवार अपने आवेदन में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो वे 1 से 3 नवंबर 2024 तक एनटीए की वेबसाइट पर ऐसा कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed