
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा केंद्र सूची 2025 जारी कर दी है। जिलेवार केंद्र आवंटन सूची पीडीएफ के रूप में डाउनलोड की जा सकती है।
बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी अधिसूचित किया कि यदि किसी छात्र/अभिभावक/प्रधानाचार्य/प्रबंधक को कोई आपत्ति/शिकायत है, तो वे 6 दिसंबर, 2024 (शाम 6 बजे) तक स्कूल प्रिंसिपल के पोर्टल से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपनी आपत्ति/शिकायत अपलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।




Add comment