Edinbox Hindi

IIT खड़गपुर के प्लेसमेंट ड्राइव में पहले ही दिन छात्रों को मिले 800 ऑफर, 2.14 करोड़ का मिला सबसे बड़ा पैकेज

आईआईटी खड़गपुर में 2024-25 प्लेसमेंट सीजन का पहला चरण 1 दिसंबर से शुरू हो चुका है और पहले चरण के पहले पहले 24 घंटों के भीतर ही स्नातक बैच को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) सहित 800 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले। संस्थान का कहना है कि चुनौतीपूर्ण नौकरी बाजार के बावजूद भर्ती अभियान में लीडिंग ग्लोबल फर्मों की मजबूत भागीदारी देखी गई।

आईआईटी खड़गपुर में 2024-25 प्लेसमेंट सीजन के पहले चरण में नौ छात्रों को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑफर मिले हैं, जिसमें सबसे हाई पैकेज 2.14 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। इसके अलावा 13 छात्रों ने इंटरनेशनल पोजीशन हासिल की हैं, जिसमें प्रमुख रिक्रूटर्स में एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, डीई शॉ, कैपिटल वन और डाटाब्रिक्स जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

आईआईटी खड़गपुर में 2024-25 प्लेसमेंट सीजन के पहले चरण में मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एनालिटिक्स, फाइनेंस, बैंकिंग, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर में पोजीशन ऑफर की गई हैं। इसके अलावा कैपिटल वन, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट और क्वालकॉम उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने छात्रों को महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए।

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. वी के तिवारी ने कहा, “धीमे प्लेसमेंट सीजन के बावजूद, पहले दिन 800 से अधिक ऑफर मिलना राष्ट्रीय विकास के लिए लीडर्स को तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह हमारे स्नातकों पर कंपनियों के भरोसे और हमारी अकादमिक विरासत की ताकत को दर्शाता है।” साक्षात्कार हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किए गए, जिसमें कई कंपनियों ने व्यक्तिगत रूप से कैंपस का दौरा किया।

इस वर्ष की प्लेसमेंट प्रक्रिया में अकादमिक-उद्योग कॉन्क्लेव (एआईसी 2024) भी शामिल था, जिसका उद्देश्य अकादमिक और उद्योग के बीच की खाई को पाटना था। इस पहल ने ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया और इंजीनियरिंग प्रतिभाओं के लिए शीर्ष गंतव्य के रूप में आईआईटी खड़गपुर की स्थिति को मजबूत किया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed