Edinbox Hindi

असम शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, अब जनवरी में होगा एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DSE), असम ने असम शिक्षक भर्ती 2024 के लिए परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। पहले 29 दिसंबर, 2024 को निर्धारित परीक्षा अब 19 जनवरी, 2025 को होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 3 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे से अपने एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नई परीक्षा तिथि के बारे में अपडेट देख सकते हैं।

इस माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पहले असम शिक्षक भर्ती 2024 के तहत 9,389 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिसमें स्नातक शिक्षक (GT) के लिए 8,004 रिक्तियां और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए 1,385 रिक्तियां शामिल है। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।

असम टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा प्रारूप में दो पेपर हैं। पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 4 को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6-8 को पढ़ाना चाहते हैं। दोनों पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है।

प्रत्येक पेपर की अवधि 2.5 घंटे है। पेपर 1 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 और 2, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं। पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 और 2, गणित और विज्ञान और सामाजिक अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed