Edinbox Hindi

UGC ने परीक्षा पे चर्चा 2025 को लेकर जारी किया नोटिस, उच्च शिक्षा संस्थानों को दिए दिशानिर्देश

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों के बीच परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पहल परीक्षा पे चर्चा के बारे में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों को PPC 2025 के मुख्य कार्यक्रम को बढ़ावा देने वाले बैनर प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी होगी। साथ ही, संस्थानों को छात्रों, शिक्षकों और संकाय सदस्यों के बीच इस जानकारी का प्रसार करना चाहिए, जिससे “परीक्षा पे चर्चा 2025” कार्यक्रम में भागीदारी को बढ़ावा मिले। 

आयोग द्वारा सभी उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) के लिए जारी दिशानिर्देश में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइटों पर बैनर प्रदर्शित करना, उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रमुख स्थानों और डिजिटल बोर्डों पर क्रिएटिव प्रदर्शित करना, सार्वजनिक सूचना बोर्डों और स्टैंडियों आदि पर पोस्टर के माध्यम से क्रिएटिव प्रदर्शित करना, सभी प्रचार सामग्री में क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण के लिए लिंक प्रदर्शित करना और परीक्षा तनाव को कम करने की दिशा में इस पहल का प्रचार और प्रसार करने के लिए अपने अभिनव उपाय अपनाना शामिल है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ”उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध है कि वे पीपीसी 2025 के मुख्य कार्यक्रम को देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें और छात्रों, शिक्षकों और संकाय सदस्यों के बीच इस जानकारी का प्रसार करें, जिससे परीक्षाओं के उत्सव, “परीक्षा पे चर्चा 2025″ को मनाने में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे भविष्य के राष्ट्र के लिए सीखने को और अधिक आनंदमय बनाने के लिए कल्पना की है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed