
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE के 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। CBSE की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड को cbse.gov.in पर जारी किया गया है। स्कूलों के प्रमुख इस एडमिट कार्ड को छात्रों के क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर के आधिकारिक वेब पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर छात्रों को CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रिंसिपल द्वारा साइन होने के बाद स्कूल से प्राप्त करना होगा। यह एडमिट कार्ड अब केवल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं। छात्र अपनी स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि वे इसे सीधे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते।
सीबीएसई की ओर से 10वीं, और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2025 से किया जाएगा। सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लगभग 44 लाख छात्र-छात्राओं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।
रेगुलर यानी नियमित छात्रों को 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड अपने स्कूलों से प्राप्त करना होगा। वहीं, प्राइवेट छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय जैसी सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी।
डाउनलोड की प्रक्रिया
– सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर परीक्षा संगम पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
– रीडायरेक्ट होने के बाद, अगले पेज पर जाने के लिए ‘जारी रखें’ बटन पर क्लिक करें।
– अगले पेज पर, स्कूल-विशिष्ट अनुभाग तक पहुंचने के लिए ‘स्कूल (गंगा)’ वाला विकल्प का चयन करें।
– ‘प्री-एग्जाम एक्टिविटीज’ टैब पर जाएं, जहां विभिन्न परीक्षा-संबंधी संसाधन उपलब्ध हैं।
– इस टैब के अंतर्गत, एडमिट कार्ड डाउनलोड सेक्शन खोलने के लिए ‘एडमिट कार्ड, सेंटर मटेरियल फॉर मेन एग्जाम 2025’ शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
– स्कूल अपने आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे स्कूल कोड और पासवर्ड) दर्ज करें और फिर अपने छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।




Add comment