Edinbox Hindi

हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, 18 फरवरी तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) 2025 के जरिए बीटेक, एमएससी और एमबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एचपीटीयू 10 और 11 मई 2025 को एचपीसेट परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे और पंद्रह मिनट होगी। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान से संबंधित 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अनिवार्य विषयों में भौतिकी और गणित शामिल होना चाहिए, जबकि रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान या तकनीकी व्यावसायिक विषयों में से कोई एक विषय होना चाहिए। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं। आरक्षित श्रेणी (SC/ST/BPL) के उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

SC, ST और BPL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है। अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड किसी भी एक माध्यम से किया जा सकता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed