Edinbox Hindi

IIT दिल्ली के ‘बीईकॉन-25’ में स्टार्टअप और उद्यमशीलता पर हुई गहन चर्चा

IIT दिल्ली के बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव (बीईकॉन’25) का रविवार को समापन हुआ। इस ई-शिखर सम्मेलन में गतिशील उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र, नवाचार, और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सम्मेलन की थीम “स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर” थी, जिसके तहत अंतिम दिन फायरसाइड चैट, स्टार्टअप शोकेस, और प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 सम्मेलन में टीबीओ ग्रुप के सह-संस्थापक गौरव भटनागर ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवा उद्यमियों को चुनौतियों को स्वीकार करने और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

एक्सेल के संस्थापक भागीदार प्रशांत प्रकाश ने उद्यम पूंजी के रुझानों और विकसित हो रहे भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पर जानकारी दी। स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के सह-संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल ने कारोबार को बढ़ाने और उद्यमिता की जटिलताओं को समझने की बारीकियों पर गहन चर्चा की। 

ओएनडीसी के सीईओ थम्पी कोशी ने फाइनलिस्ट स्टार्टअप्स को संबोधित किया और डिजिटल प्रतिस्पर्धा में नवाचार तथा उत्पाद दृश्यता को बढ़ाने में ओपन नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन का मकसद उद्यमिता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना, नवाचार को आगे बढ़ाना और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों को उजागर करना था। इस दौरान उद्योग के अग्रणी, निवेशक और महत्वाकांक्षी उद्यमी एक मंच पर आए।

सम्मेलन के समापन पर हास्य कलाकार आशीष सोलंकी ने मनोरंजक प्रस्तुति दी। पूरे आयोजन के दौरान वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और स्टार्टअप्स को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed