Edinbox Hindi

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 12 मार्च

अगर आप भी पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने अपने आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर पीएम इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2025 के पंजीकरण की शुरुआत की है। जो भी योग्य उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।

ध्यान दें कि पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है।

एलिजिबिलिटी क्या है?
– आयु: 21 से 24 वर्ष
– शिक्षा: 10वीं या 12वीं पास, या UG/PG डिग्री या डिप्लोमा
– भारतीय नागरिकता: आवश्यक
– रोजगार स्थिति: कोई अंशकालिक या पूर्णकालिक नौकरी नहीं होनी चाहिए

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के लिए ₹800 करोड़ का बजट आवंटित किया है। यह योजना 3 अक्टूबर 2024 को औपचारिक रूप से लॉन्च की गई थी, और इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को ₹6,000 का मासिक वजीफा मिलेगा और वे भारत भर के शीर्ष 500 कंपनियों में कार्य करेंगे, जिनमें ऑटोमोबाइल, वित्त, आतिथ्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन
– सबसे पहले PMIS की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी प्रदान करके पंजीकरण करें।
– अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
– पोर्टल पर अपना आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें।
– फिर फॉर्म को सबमिट करें।
– भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed