Edinbox Hindi

DRDO में अप्रेंटिसशिप का मौका, 8 मई तक करें आवेदन; 150 पदों पर होगी भर्ती

अगर आप DRDO (Defence Research and Development Organisation) में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। DRDO के अंतर्गत आने वाले गैस टरबाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को NATS की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत डीआरडीओ में अप्रेंटिस के कुल 150 पद भरे जाएंगे। डीआरडीओ द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 23 मई 2025 को प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने तक अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा।

रिक्त पदों का विवरण
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग): 75 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (नॉन इंजीनियरिंग): 30 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी: 20 पद
आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी: 25 पद

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक (इंजीनियरिंग – बीई / बी.टेक), स्नातक (गैर इंजीनियरिंग बी.कॉम. / बी.एससी. / बी.ए / बीसीए, बीबीए), डिप्लोमा और आईटीआई पास होना चाहिए। इसके अलावा हर एक पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
वहीं उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

हर महीने कितना स्टाईपेंड मिलेगा?
– ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BE/B.Tech/B.Com/BA/BBA/BCA): 9000 रुपये
– डिप्लोमा अप्रेंटिस: 8000 रुपये
– आईटीआई अप्रेंटिस: 7000 रुपये

आवेदन कैसे करें?
– आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
– “Apprentice Registration” लिंक पर क्लिक करें।
– जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
– लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
– आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
– जानकारी की पुष्टि कर सबमिट करें।
– फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed