Edinbox Hindi

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में, फाइनल लिस्ट जारी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की फाइनल सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। इससे पहले, चुनाव समिति ने सुरक्षा की मांग और नाम वापसी के बाद सूची जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। चार दिनों से रुकी प्रक्रिया अब पूरी हो गई है, और 13 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।

चार दिन की देरी, एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस
फाइनल सूची जारी न होने से असंतोष फैल गया था। इसी के चलते सोमवार रात को एबीवीपी ने मशाल जुलूस भी निकाला। अब अंतिम सूची आने से चुनाव प्रक्रिया को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

चारों पदों के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में
फाइनल सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए 6 उम्मीदवार और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।यूनाइटेड लेफ्ट पैनल से नितीश, एबीवीपी से शिखा स्वराज, एसएफआई+बापसा पैनल से प्रमोद सागर, एनएसयूआई से प्रदीप ढाका रेस में हैं। इनके अलावा कुणाल कुमार, नितिश कुमार, प्रेरित लोढा, रौशन कुमार, सिद्धार्थ गौतम, सुमन, वरके अविचल अमर शामिल हैं। 

वाइस प्रेजिडेंट पद के लिए आकाश कुमार रवानी, मनीषा, मोहम्मद कैफ, निट्टू गौतम, संतोष कुमार रेस में हैं। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए अरुण प्रताप, कुणाल रा, मुन्तेहा फातिमा, रामनिवास गुर्जर, नीरज कुमार भरत और यारी नयम आमने-सामने हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए नरेश कुमार, निगम कुमारी, रीतिका, सलोनी खंडेलवाल और वैभव मीणा चुनावी मैदान में हैं।

फाइनल लिस्ट जारी होने के साथ ही जेएनयू में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अब देखना होगा कि छात्रों का जनादेश किसके पक्ष में जाता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed