Edinbox Hindi

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आरसीए ने फिर लहराया परचम, 32 छात्रों का UPSC सिविल सेवा में चयन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) के छात्रों ने एक बार फिर सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को जारी UPSC परिणामों में RCA से परीक्षा में बैठे 78 में से 32 छात्र सफल हुए हैं।

महिलाओं की विशेष भागीदारी
इस बार चयनित छात्रों में 12 महिलाएं शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक संकेत हैं। आरसीए में UPSC की तैयारी नि:शुल्क करवाई जाती है, और इसका लाभ मुख्यतः अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST), और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को मिलता है।

शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्र
32 चयनित उम्मीदवारों में से आरसीए से अल्फ्रेड थॉमस ने अखिल भारतीय 33वीं रैंक हासिल की है। वहीं, इरम चौधरी ने 40वीं रैंक हासिल की है और रूचिका झा को 51वीं रैंक प्राप्त की है। 

जामिया कुलपति का बयान
जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “RCA ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हमारी महिला उम्मीदवारों ने असाधारण प्रदर्शन किया है और वे न केवल RCA के भावी उम्मीदवारों बल्कि जामिया के अन्य पाठ्यक्रमों की छात्राओं के लिए भी रोल मॉडल बन गई हैं।”

यह प्रदर्शन न केवल अकादमी की गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर युवा क्या कुछ हासिल कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed