Edinbox Hindi

डीयू में छात्रों को मिलेगी बड़ी सुविधा, समर्थ पोर्टल पर देख सकेंगे आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के अंक

अब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र अपने आंतरिक मूल्यांकन, ट्यूटोरियल और प्रैक्टिकल के अंक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकेंगे। विश्वविद्यालय ने परिणामों में पारदर्शिता लाने के लिए यह नई पहल शुरू की है। पहली बार छात्रों को यह सुविधा मिलेगी, जिससे वे जान सकेंगे कि उन्हें किस मूल्यांकन में कितने अंक मिले हैं और यदि अंक कम हैं तो उसका कारण क्या है।

अक्सर छात्रों की शिकायत होती थी कि उन्हें आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित दिखा दिया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा दी होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए हाल ही में DU प्रशासन और कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की गई, जिसमें यह तय हुआ कि सभी संबंधित अंक समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

नई व्यवस्था से छात्रों को अपने अंक रिजल्ट आने से पहले ही लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से देखने की सुविधा मिलेगी। अभी तक छात्र केवल फाइनल मार्कशीट में ग्रेड ही देख पाते थे, जिससे उन्हें वास्तविक अंकों और अनुपस्थित दिखाए जाने की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाती थी।

डॉ. विपिन अग्रवाल, प्राचार्य, आौरबिंदो कॉलेज (सांध्य), ने कहा, “इस पहल से छात्रों को पारदर्शिता का लाभ मिलेगा। पहले उन्हें रिजल्ट खराब होने की शिकायत रहती थी, अब यह शिकायत दूर होगी और छात्र अपनी मेहनत के अनुसार अंक देख पाएंगे।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed