
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मणिपुर (BSEM) ने कक्षा 10वीं यानी हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल सभी छात्र अब अपनी परिणाम संबंधी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
कैसे देखें परिणाम:
छात्रों को अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने इस बार परिणाम के साथ अनंतिम मार्कशीट भी जारी की है। मूल अंकतालिका बाद में छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से प्रदान की जाएगी।
परिणाम में क्या जानकारी होगी:
परिणाम में रोल नंबर, छात्र का नाम, स्कूल, डिवीजन, विषयवार बाहरी अंक, विषयवार आंतरिक अंक और कुल अंक सहित प्रमुख विवरण दिए जाते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट को ध्यानपूर्वक जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प:
जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे अपने स्कूल के माध्यम से मणिपुर बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 में आवेदन कर सकते हैं।
पिछले साल का प्रदर्शन:
2024 में कुल 37,547 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 34,931 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा। 19,087 छात्रों में से 18,995 ने परीक्षा दी और 17,678 पास हुए (पास प्रतिशत: 93.07%), वहीं 18,628 छात्राओं में से 18,552 ने परीक्षा दी और 17,253 पास हुईं (पास प्रतिशत: 93%) .




Add comment