
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज मंगलवार को कक्षा 10वीं (एसएससी) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 94.10% छात्र सफल हुए हैं। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर देख सकते हैं।
लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.31% है।
कोंकण संभाग टॉपर, नागपुर सबसे पीछे
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि महाराष्ट्र के आठ संभागों में कोंकण संभाग ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 98.82% पास प्रतिशत दर्ज किया। वहीं, नागपुर संभाग 90.78% के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।
अन्य संभागों में कोल्हापुर: 96.87%, मुंबई: 95.84%, पुणे: 94.82%, नासिक: 93.04%, अमरावती: 92.95%, छत्रपति संभाजीनगर: 92.82%, लातूर का प्रदर्शन: 92.77% रहा।
छात्र संख्या और परीक्षा विवरण:
बोर्ड के अनुसार, इस साल परीक्षा के लिए कुल 15,58,020 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15,46,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,55,433 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2025 के दौरान राज्य भर में किया गया था।
32 विषयों में 100% परिणाम
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इस साल परीक्षा में 62 विषयों में से 32 विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त हुआ है, जो कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है।




Add comment