Edinbox Hindi

जामिया करा रहा फ्री UPSC कोचिंग, आवेदन प्रक्रिया शुरू; 28 मई तक कर सकते हैं अप्लाई 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE 2026) की तैयारी कर रहे अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) ने फ्री UPSC कोचिंग 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2025 तक admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को निःशुल्क कोचिंग, लाइब्रेरी सुविधा, होस्टल और मेंटोरशिप प्रदान की जाएगी। इस वर्ष RCA में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
– वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पूरा किया है।
– जो UPSC CSE 2026 के लिए पात्र हैं।

आवेदन शुल्क: ₹1,200

परीक्षा केंद्र (12 शहरों में)
दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु, और कालीकट।

RCA परीक्षा पैटर्न 2025
पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव): 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
पेपर 2 (निबंध लेखन): कुल 60 अंक
नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
इंटरव्यू: 60 अंकों का होगा (ऑफलाइन मोड में)

आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाएं।
2. “Residential Coaching Academy UPSC Coaching 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
4. ₹1,200 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed