
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NEET PG 2025 परीक्षा अब 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बदलाव के चलते नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने उम्मीदवारों से एक बार फिर एग्जाम सिटी का चयन करने को कहा है।
नई विंडो: 13 जून दोपहर 3 बजे से 17 जून रात 11:55 बजे तक
अब परीक्षा एक शिफ्ट में होगी, इसलिए ज्यादा शहरों में एग्जाम सेंटर बनाने की जरूरत है। उम्मीदवारों को केवल उन्हीं शहरों के विकल्प दिखेंगे जहां सीटें उपलब्ध हैं।
सेंटर का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ (First Come, First Serve) आधार पर होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी शहर में 500 सीटें हैं और 500 कैंडिडेट्स ने वह शहर चुन लिया है, तो वह शहर फिर लिस्ट में नहीं दिखेगा।
‘OTHERS’ विकल्प क्या है?
अगर आपके मनचाहे राज्य में कोई सीट उपलब्ध नहीं है, तो आप OTHERS का विकल्प चुन सकते हैं। इस स्थिति में NBEMS उम्मीदवार के पत्राचार पते वाले राज्य में सेंटर देने की कोशिश करेगा।
हालांकि, लॉजिस्टिक या प्रशासनिक कारणों से, जरूरत पड़ने पर देश के किसी भी अन्य शहर में सेंटर आवंटित किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्र: मनपसंद शहर मिलना अब मुश्किल
NBEMS के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर कोई उम्मीदवार दिल्ली को चुने और सीटें फुल हो जाएं, तो उसे NCR में सेंटर देने की कोशिश होगी। लेकिन सिंगल शिफ्ट के कारण कई नए शहरों को जोड़ा जाएगा, जिससे यह संभव है कि कई छात्रों को अपना पसंदीदा शहर न मिल सके।




Add comment