
यदि आपने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है और आप पूर्वोत्तर भारत के निवासी हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने ईशान उदय छात्रवृत्ति योजना 2025 (Ishan Uday Scholarship 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को हर महीने ₹8000 तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025
आवेदन माध्यम: National Scholarship Portal
आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन
पात्रता मानदंड: कौन कर सकता है आवेदन?
– आवेदक असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा या सिक्किम राज्य का निवासी होना चाहिए।
– छात्र ने 12वीं की परीक्षा CBSE, CISCE, NIOS या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की हो।
– छात्र ने रेगुलर और फुल-टाइम ग्रेजुएट कोर्स (UG) के पहले वर्ष में दाखिला लिया हो।
– डिस्टेंस एजुकेशन, प्राइवेट, ओपन या पार्ट-टाइम कोर्स के छात्र आवेदन के पात्र नहीं हैं।
– मैनेजमेंट कोटे से दाखिला लेने वाले छात्र भी योजना के दायरे से बाहर होंगे।
– परिवार की वार्षिक आय ₹4.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
– आवेदक के पास वैध निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
– छात्रवृत्ति का नवीनीकरण (Renewal) अकादमिक प्रदर्शन और उपस्थिति पर आधारित होगा।
छात्रवृत्ति में क्या मिलेगा?
– पात्र छात्रों को हर महीने ₹8000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
– यह सहायता स्नातक (UG) डिग्री कोर्स की पूरी अवधि तक दी जाएगी।
– इंटीग्रेटेड या ड्यूल डिग्री करने वाले छात्रों को केवल UG हिस्से तक ही यह लाभ मिलेगा।
आवेदन की प्रक्रिया:
1. https://scholarship.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
3. निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
4. सभी विवरण भरने के बाद फाइनल सबमिट करें।
5. सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच जरूर करें।
पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए यह एक अत्यंत लाभकारी योजना है। यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन करें और इस स्कॉलरशिप का भरपूर लाभ उठाएं।




Add comment