Edinbox Hindi

12वीं पास छात्रों को सीबीएसई देगा 10000 से 20000 सालाना छात्रवृत्ति, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना (CSSS) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र नई छात्रवृत्ति और पूर्व स्वीकृत छात्रवृत्तियों के नवीनीकरण दोनों के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति राशि कितनी मिलेगी?
– पहले तीन वर्षों के लिए: ₹1,000 प्रति माह (सालाना ₹10,000, 10 महीनों के लिए)
– चौथे और पाँचवें वर्ष के लिए: ₹2,000 प्रति माह (सालाना ₹20,000)

पात्रता मानदंड (नई छात्रवृत्ति के लिए)
– कक्षा 12 की परीक्षा में कम से कम 80% अंक
– आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो 
– छात्र को किसी अन्य छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा हो
– वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख से कम

नवीनीकरण हेतु पात्रता शर्तें
– संबंधित शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक
– 75% या उससे अधिक उपस्थिति
– कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई हो

छात्र scholarships.gov.in पर लॉग इन कर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन या नवीनीकरण कर सकते हैं। यह योजना उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।

पिछले वर्षों के नवीनीकरण आवेदन भी खुले
इस बार नवीनीकरण के लिए निम्नलिखित वर्षों के छात्र आवेदन कर सकते हैं:
– वर्ष 2024 (पहला नवीनीकरण)
– वर्ष 2023 (दूसरा नवीनीकरण)
– वर्ष 2022 (तीसरा नवीनीकरण)
– वर्ष 2021 (चौथा नवीनीकरण)

स्नातक और परास्नातक दोनों के लिए मान्य
यह छात्रवृत्ति योजना स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) दोनों स्तरों की पढ़ाई के लिए अधिकतम 5 वर्षों तक लागू होती है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करें और संस्थानों से अपने आवेदन की पुष्टि करवाएं। नियत प्रक्रिया में चूक के कारण आवेदन अमान्य माने जा सकते हैं।

आरक्षण और वितरण का विवरण
– कुल छात्रवृत्तियों में से 50% छात्रवृत्तियां महिला छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी।
– विषयवार वितरण: विज्ञान : वाणिज्य : मानविकी = 3 : 2 : 1
– आरक्षण:
SC: 15%
ST: 7.5%
OBC: 27%
PwD (सभी वर्गों में): 3%

यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed